लाइव न्यूज़ :

कोहली को ‘निरर्थक’ लगती है छींटाकशी, लेकिन जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेंगे पेन

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:27 IST

Open in App

एडीलेड, 16 दिसंबर कोरोना महामारी 2020 ने लोगों को अलग अलग चीजें सिखाई हैं, भारतीय कप्तान विराट कोहली को इसने महसूस कराया कि छींटाकशी कितनी व्यर्थ चीज है और उन्होंने वादा किया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के दौरान ‘गैर जरूरी चीजों को बाहर कर दिया जायेगा’।

वहीं उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष टिम पेन का कहना है कि अगर मैच के दौरान इसकी जरूरत पड़ती है तो वह इससे पीछे नहीं हटेंगे।

कोहली ने यहां दिन-रात्रि शुरूआती टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महामारी के कारण इस साल लोगों ने बहुत सारी चीजें महसूस की हैं जिनकी पहले शायद जरूरत नहीं पड़ी होगी जिसमें आपके मन में शिकायत रहती है या फिर टीमों या व्यक्तियों के बीच गैर जरूरी तनाव होता हो जो पूरी तरह से व्यर्थ है। ’’

पेन हालांकि सहमत थे कि आक्रामक होने की जरूरत नहीं है लेकिन वह और उनके खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, देखिये, जहां तक मैदान के अंदर की बात है तो हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। ’’

पेन ने कहा, ‘‘आप निश्चित रूप से योजना बनाकर नहीं जा सकते या फिर अतिरिक्त आक्रामक या ऐसा कुछ नहीं कर सकते। हम मैदान पर जाकर अपनी योजना के अनुसार चलने की कोशिश करते हैं। ’’

लेकिन पेन ने स्वीकार किया कि कभी कभार मैदान पर चीजें आक्रामक हो जाती हैं। और अगर ऐसा होता है तो उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि यह टीम पीछे कदम नहीं करेगी। ’’

भारतीय कप्तान को हालांकि लगता है कि अगर कोई आक्रामक होता है तो किसी को व्यक्तिगत होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप फिर भी पेशेवर हो और सुनिश्चित कीजिये कि आप सकारात्मक रहो और अपने शारीरिक हावभाव व मैदान में आप कैसे चीज करते हो, उसमें आक्रामक रहो। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि चीजें उस तरह से व्यक्तिगत होंगी जैसे पहले हुआ करती थीं क्योंकि हम सभी समझते हैं कि हम बड़े उद्देश्य में योगदान दे रहे हैं। और अंत में गैर जरूरी चीजों को मैं खुद ही बाहर कर दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!