लाइव न्यूज़ :

Khelo India Youth Games: रंगारंग समारोह के साथ खेलो इंडिया युवा खेल संपन्न, 256 मेडल के साथ महाराष्ट्र बना चैंपियन

By भाषा | Published: January 23, 2020 8:15 AM

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र ने 256 मेडल जीतते हुए लगातार दूसरी बार की खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी अपने नाम

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण सहित 256 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कियाहरियाणा 200 पदकों के साथ दूसरे, दिल्ली 122 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही

गुवाहाटी: महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण सहित 256 पदकों के साथ बुधवार को यहां संपन्न खेलो इंडिया युवा खेल में अपनी बादशाहत बरकरार रखी जबकि हरियाणा कुल 200 पदकों के साथ दूसरे पायदान पर रहा। इस 13 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक के साथ अपनी लगातार दूसरी खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी जीती।

हरियाणा 200 पदक (68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य पदक) के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 122 पदक (39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तैराक करीना शंकटा ने अंडर-17 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया जिससे तरणताल में महाराष्ट्र ने 18 स्वर्ण सहित कुल 46 पदक हासिल किये।

मुक्केबाजी के फाइनल में उलटफेर देखने को मिला जहां हरियाणा के चार मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक ने आखिरी दिन चार स्वर्ण जीते जिसमें मुक्केबाज निशांत देश और टेनिस खिलाड़ी रेशमा मुरारी का पीला तमगा शामिल है। इन चार स्वर्ण के साथ वह तालिका में उत्तर प्रदेश को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गया।

भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके श्रीहरि नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया जिससे उनके कुल पदकों की संख्या आठ हो गयी। उन्होंने पांच स्वर्ण और तीन रजत जीते। कर्नाटक ने अपने 32 में से 21 स्वर्ण तैराकी में जीते। असम की शिवांगी शर्मा ने भी तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत हासिल किये।

वह खेलो इंडिया युवा खेल की सबसे सफल महिला खिलाड़ी रहीं। मुक्केबाजी में हरियाणा का दबदबा रहा जहां राज्य के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण और 14 रजत सहित 47 पदक जीते। पुद्दुचेरी और लद्दाख ने भी अंतिम दिन पदक तालिका में जगह पक्की की।

इन खेलों की मेजबानी करने वाले असम के खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण और 22 रजत के साथ कुल 76 पदक जीते। असम तालिका में सातवें स्थान पर रहा। पश्चिम बंगाल, गुजरात और पंजाब भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। 

टॅग्स :खेलो इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: ठाकरे से टकराव की अफवाहों के बीच राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले एमवीए की अहम बैठक में नहीं हुए शामिल

भारत'जो लोग हमें छोड़कर चले गए उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं': 'बागी' विधायकों की एमवीए में संभावित वापसी पर बोले ठाकरे, शरद पवार

क्राइम अलर्टChamundi Gunpowder Company Blast: विस्फोट में मरने वालों की संख्या 8, कामगार प्रमोद चवारे का अभी चल रहा इलाज

भारतMaharashtra Politics News: बीजेपी ने खुद ही 400 का नारा दिया था, मोदी की गारंटी का क्या हुआ, उद्धव, पवार और चव्हाण ने किया हमला, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टChamundi Gunpowder Company Blast: चामुंडी एक्सप्लोसिव कंपनी के डायरेक्टर और मैनेजर गिरफ्तार, नागरिकों में रोष, अदालत से जमानत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलItaly vs Albania Euro 2024: 23वें सेकंड में गोल, यूरोपीय चैंपियनशिप के 64 साल के इतिहास में सबसे तेज गोल

अन्य खेलParis Olympics: 120 भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगे, नए खेल मंत्री ने दी जानकारी

अन्य खेलLionel Messi Retirement: इंटर मियामी में संन्यास ले लेंगे लियोनेल मेसी, कहा- सब कुछ खत्म होने वाला है

अन्य खेलUttar Pradesh Kabaddi League UPKL 2024: लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में खरीदा, 120 खिलाड़ियों पर बोली, 11 जुलाई से मैच, जानें कार्यक्रम

अन्य खेलFIFA World Cup 2026 qualifiers: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में धांधली!, कतर को जिताने के लिए टीम इंडिया के साथ बेइमानी, विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत, देखें वो वीडियो