लाइव न्यूज़ :

Khel Budget 2020: खेलो इंडिया के बजट में 312 करोड़ की बढ़ोतरी, पर चली खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और पुरस्कार राशि पर कैंची

By भाषा | Updated: February 1, 2020 16:37 IST

Khel Budget 2020: खेल बजट में की गई मामूली बढ़ोतरी, खेल इंडिया के लिए आवंटित राशि में हुई 312 करोड़ रुपये की वृद्धि

Open in App
ठळक मुद्देखेलो इंडिया के 2020-21 के बजट में हुई करीब 312 करोड़ की बढ़ोतरीखिलाड़ियों को प्रोत्साहन और पुरस्कार की राशि में की गई कमी

नई दिल्ली:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2020-21 के केंद्रीय बजट में युवा मामले और खेल मंत्रालय को दिये गए आवंटन में खेलो इंडिया युवा खेलों का बजट 312.42 करोड़ रुपये यानी करीब 54 प्रतिशत बढ़ाकर 890 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है।

सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया जिसमें खेल मंत्रालय को 2826.92 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं जबकि वर्ष 2019-20 के संशोधित बजट में यह आवंटन 2776.92 करोड़ रुपये था। वर्ष 2019-20 में खेलो इंडिया के लिये सालाना आवंटन 578 करोड़ रुपये था जो इस वर्ष के लिये बढाकर 890.42 करोड़ रुपये कर दिया गया।

वर्ष 2018 में अंडर-17 स्कूल और अंडर- 21 कॉलेज छात्रों के लिये शुरू किये गए इन खेलों का तीसरा सत्र हाल ही में गुवाहाटी में संपन्न हुआ।

वहीं वर्ष 2020 -21 के लिये खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और पुरस्कार की राशि पिछले साल की तुलना में काफी कम कर दी गई है। नए वित्त वर्ष में इस मद के तहत आवंटन 372 करोड़ रुपये है। वर्ष 2019-20 में इस मद में 496 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

वित्त मंत्री ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बजटीय आवंटन को भी चालू वित्त वर्ष के 615 करोड़ रुपये से घटाकर 500 करोड़ रूपये कर दिया है। साइ देश के खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय शिविरों, बुनियादी ढांचे, उपकरणों और अन्य लॉजिस्टिक की व्यवस्था करता है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणखेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!