लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में आधिकारिक प्रतिनिधि बनने के लिए केरल के खेल मंत्री ने केंद्र की इजाजत मांगी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:03 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहिमान अपने खर्चे पर आगामी तोक्यो ओलंपिक में राज्य के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए जापान जाने की योजना बना रहे हैं।

अब्दुरहिमान ने कहा कि वह खेलों के महाकुंभ में राज्य के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में जापान की यात्रा करने के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार से स्वीकृति लेंगे। ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।

अगर स्वीकृति मिलती है तो इस साल मई में पिनराई विजयन सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद वह विदेशी दौरे पर जाने वाले पहले मंत्री होंगे।

मंत्री ने कहा कि ओलंपिक के लिए जापान की यात्रा को लेकर उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से पहले ही निमंत्रण मिल चुका है।

अब्दुरहिमान ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं आज (मंगलवार) जापान की यात्रा के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मांगूंगा। अगर स्वीकृति मिलती है तो मैं राज्य सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधि रहूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यात्रा का अंतिम फैसला कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।’’

अब्दुरहिमान ने कहा कि उनकी प्रस्तावित यात्रा का उद्देश्य विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश कर रहे राज्य के नौ खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने का है।

अपने खर्चे पर यात्रा के संदर्भ में अब्दुरहिमान ने कहा कि वित्तीय संकट और महामारी को देखते हुए सरकार खर्चे कम रही है इसलिए उन्होंने अपना खर्चा खुद उठाने का फैसला किया।

केरल के पीआर श्रीजेश, साजन प्रकाश, एम श्रीशंकर, केटी इरफान, एमपी जबीर, मोहम्मद अनस, अमोज जेकब, निर्मल नोह टॉम और एलेक्स एंटोनी तोक्यो ओलंपिक की विभिन्न स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!