लाइव न्यूज़ :

केरल ब्लास्टर्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने के बाद कोच विकुना को हटाया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 16:02 IST

Open in App

मड़गांव, 17 फरवरी केरल ब्लास्टर्स ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ 0-4 की करारी शिकस्त के साथ इंडियन सुपर लीग के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद बुधवार को कोच किबू विकुना को बर्खास्त कर दिया।

विकुना की देखरेख 11 टीमों की तालिका में केरल ब्लास्टर्स 10वें पायदान पर है। टीम मौजूदा सत्र में सिर्फ तीन मैचों में जीत दर्ज कर सकी। उसे सात में हार और आठ मैचों में ड्रा का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हैदराबाद के खिलाफ हार के साथ ही कोच का टीम के साथ सफर खत्म हो गया।

सहायक कोच इश्फाक अहमद लीग के बाकी के दो मैचों में टीम के ‘ अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे’।

क्लब ने हालांकि कहा कि विकुना के बारे में फैसला ‘आपसी सहमति’ से किया गया।

क्लब से जारी बयान में कहा गया, ‘‘क्लब इस बात की पुष्टि कर सकता है कि हमने आपसी सहमति से मुख्य कोच किबु विकुना का करार खत्म कर दिया है। हम सत्र के दौरान उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्रिकेटसुपर ओवर में रिंकू सिंह ने मारे शॉट?, विजयी रन बनाने पर सांसद पत्नी प्रिया सरोज खुशी से उछल पड़ीं और केकेआर का झंडा लहराया, वीडियो

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!