लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी महिला तैराक कैथलीन बेकर का कमाल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: July 29, 2018 12:26 IST

Kathleen Baker: अमेरिकी महिला तैराक कैथलीन बेकर ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 58.00 सेकेंड का समय निकालते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया

Open in App

इर्विन (अमेरिका), 29 जुलाई: कैथलीन बेकर ने अमेरिकी तैराकी चैंपियनशिप में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 58.00 सेकेंड के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

रियो ओलंपिक में इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली बेकर ने कनाडा की काइली मासे के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने पिछले साल 25 जुलाई को बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप में 58.10 का समय लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था। 

इस सप्ताह 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रेगान स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहने वाली बेकर ने पहले 50 मीटर के लिए 27.50 सेकेंड का समय लिया और इस तरह से नए विश्व रिकॉर्ड के लिए अच्छा मंच तैयार किया। 

इसमें दूसरे स्थान पर रही ओलिविया स्मोलिगा ने 58.75 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता और रेगन स्मिथ ने 58.83 सेकेंड का ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इस जीत के बाद बेकर ने कहा, 'मैं लक्ष्य को अपने फोन में सेट करके रखती हूं जो मुझे हर दिन याद दिलाता रहता है अभी ये 58.10 सेकेंड का है। मैंने अभी इसे तोड़ा है, इसलिए अब मैं इसे 57.99 सेकेंड करने जा रही हूं।'

टॅग्स :तैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Games Dhinidhi Desinghu: कौन हैं 14 वर्षीय धीनिधि देसिंघु?, राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर...

अन्य खेलAsian Games Swimming: पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, फाइनल में पहुंची

भारतकर्नाटक: कुछ अलग करने ने जुनून में 15 बेंगलुरुवासियों ने किया कमाल, तैराकी के जरिए पार किया इंग्लिश चैनल

ज़रा हटकेयुवक ने ऊंचाई से स्विमिंग पूल में लगाई छलांग तो हो गई बुजुर्ग की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा?

अन्य खेलCommonwealth Games 2022: टेबल टेनिस में सेमीफाइनल मैच, हॉकी में इंग्लैंड से मुकाबला, जानें चौथे दिन का भारत का कार्यक्रम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!