Commonwealth Games 2022: टेबल टेनिस में सेमीफाइनल मैच, हॉकी में इंग्लैंड से मुकाबला, जानें चौथे दिन का भारत का कार्यक्रम

By भाषा | Published: August 1, 2022 10:16 AM2022-08-01T10:16:45+5:302022-08-01T10:22:14+5:30

भारत बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेल-2022 में अभी तक कुल 6 पदक जीत चुका है। इसमें 6 स्वर्ण पदक हैं। आज भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए अहम दिन है। जानिए आज का पूरा कार्यक्रम...

Commonwealth Games 2022 Day 4 India Schedule and match time | Commonwealth Games 2022: टेबल टेनिस में सेमीफाइनल मैच, हॉकी में इंग्लैंड से मुकाबला, जानें चौथे दिन का भारत का कार्यक्रम

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का चौथे दिन का कार्यक्रम

बर्मिंघम: राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। (भारतीय समयानुसार)

तैराकी: पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट 6 - साजन प्रकाश (शाम 3.51 बजे)

टेबल टेनिस: पुरुष टीम सेमीफाइनल (रात 11.30 बजे)

मुक्केबाजी: 48-51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल (शाम 4.45 बजे) 54-57 किग्रा  

हुसमउद्दीन मोहम्मद (शाम 6 बजे) 75-80 किग्रा 

आशीष कुमार (मंगलवार एक बजे)

साइकिलिंग: महिला कीरेन पहला दौर - त्रियशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी ल्यूट (शाम 6.32 बजे)

पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग - नमन कपिल, वेंकप्पा केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 बजे)

पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल - रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (रात 9.37 बजे)

महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल: मीनाक्षी (रात 9:37 बजे)

हॉकी: पुरुष पूल बी - भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 बजे)

भारोत्तोलन: पुरुष 81 किग्रा - अजय सिंह (दोपहर 2 बजे) महिला 71 किग्रा - हरजिंदर कौर (रात 11 बजे)

जूडो: पुरुषों का 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 - जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 बजे से)

पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 - विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 बजे से)

महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल - सुशीला देवी लिकाबम (दोपहर 2.30 बजे)

महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 - सुचिका तारियाल (दोपहर 2.30 बजे से)

स्क्वाश: महिला एकल प्लेट क्वार्टर फ़ाइनल - सुनयना सारा कुरुविला (शाम 4.30 बजे)

महिला एकल क्वार्टर फ़ाइनल - जोशना चिन्नपा (शाम 6 बजे)

लॉन बॉल्स : महिला फोर सेमीफाइनल: दोपहर एक बजे। 

बता दें कि भारत के जारी कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में अभी 6 पदक हो गए हैं। इसमें तीन गोल्ड मेडल हैं। भारत के सभी मेडल भारोत्तोलन में मिले हैं। संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी को रजत जबकि गुरूराज पुजारी को कांस्य पदक मिला है। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू सहित पुरुषों में जेरेमी लालरिननुंगा और अचिंता शेउली ने भारत को भारोत्तोलन में स्वर्ण दिलाये हैं।

Web Title: Commonwealth Games 2022 Day 4 India Schedule and match time

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे