लाइव न्यूज़ :

जूनियर महिला हॉकी स्ट्राइकर डुंगडुंग की निगाहें एशिया कप पर

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी भारत की जूनियर महिला हॉकी स्ट्राइकर ब्यूटी डुंगडुंग ने कहा कि चिली दौरे में पांच गोल करना काफी विशेष था और उनका लक्ष्य इस साल के अंत में होने वाले एशिया कप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है।

डुंगडुंग ने सैंटियागो में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें भारतीय जूनियर महिला टीम को छह मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा। झारखंड की इस खिलाड़ी ने चिली की जूनियर टीम के खिलाफ पहले मैच में गोल की हैट्रिक लगायी जिसमें भारत ने 5-3 से जीत हासिल की। जूनियर भारतीय टीम ने फिर चिली की सीनियर टीम को तीन बार 4-2, 2-0 और 2-1 के स्कोर से पराजित किया जबकि एक बार 2-2 से ड्रा खेला।

उन्होंने कहा, चिली में अच्छा करने से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया और पांच गोल करना मेरे लिये विशेष था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय शिविर में अपना कौशल सुधारना है और उम्मीद करती हूं कि मैं जूनियर एशिया कप के लिये टीम में जगह बना पाऊंगी जिसमें हमें शीर्ष तीन में रहने की जरूरत है, तभी हम दक्षिण अफ्रीका में इस साल दिसंबर में होने वाले एफआईएच जूनियर विश्व कप (महिला) के लिये क्वालीफाई कर पायेंगे। ’’

जूनियर एशिया कप अप्रैल में जापान के काकामिगाहारा में होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!