लाइव न्यूज़ :

सनराइजर्स हैदराबाद में मिशेल मार्श की जगह लेंगे जैसन रॉय

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय को नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिये मिशेल मार्श की जगह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया है क्योंकि यह आस्ट्रेलियाई आल राउंडर निजी कारणों से पूरे चरण में उपलब्ध नहीं होगा।

मार्श 2020 चरण के पहले मैच में चोटिल हो गये थे और वह इसके बाद नहीं खेल सके।

आईपीएल अपडेट के अनुसार, ‘‘सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के जैसन रॉय को मिशेल मार्श की जगह शामिल किया है जिन्होंने निजी कारणों से पूरे सत्र से खुद को उपलब्ध नहीं बताया है। ’’

मार्श ने 2010 में अपना आईपीएल पर्दापण किया था, उन्होंने इस लीग में कुल 21 मैच खेले हैं। वहीं रॉय ने 2017 में गुजरात लायंस के लिये खेलते हुए अपना आईपीएल पदार्पण किया था और बाद में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिये 2018 में खेले थे।

रॉय ने कुल आठ मैच खेलकर एक अर्धशतक से 179 रन बनाये हैं।

हैदराबाद की टीम ने रॉय को उनके दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में शामिल किया है। रॉय का प्रदर्शन हाल में भारत के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला में ठीक ठाक रहा था लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!