लाइव न्यूज़ :

बीजिंग ओलंपिक में सरकारी दल नहीं भेजेगा जापान

By भाषा | Updated: December 24, 2021 14:29 IST

Open in App

तोक्यो, 24 दिसंबर (एपी) जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक में अपने मंत्रियों का दल नहीं भेजेगा लेकिन तीन ओलंपिक अधिकारी इसमें भाग लेंगे ।

चीन के मानवाधिकार उल्लंघन के रिकॉर्ड को देखते हुए अमेरिका की अगुवाई में खेलों के बहिष्कार की मांग को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है ।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मत्सुनो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारा सरकारी प्रतिनिधिमंडल भेजने का कोई इरादा नहीं है ।’’

उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो, जापानी ओलंपिक समिति के अध्यक्ष यासुहिरो यामाशिता और जापानी पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष काजुयुकी मोरी इसमें भाग लेंगे ।

उन्होंने कहा कि ये तीन अधिकारी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और पैरालम्पिक समिति के न्यौते पर जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!