लाइव न्यूज़ :

सुरक्षित ओलंपिक के लिये वायरस आपातकाल बढ़ायेगा जापान

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:39 IST

Open in App

तोक्यो, 28 मई (एपी) जापान तोक्यो में कोरोना वायरस के कारण लगाये गये आपातकाल को बढ़ाने के लिये तैयार है क्योंकि संक्रमण अभी तक उस स्तर तक धीमा नहीं हो रहा है कि देश 50 दिन के अंदर ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सके।

जापान के एक वरिष्ठ मंत्री याशुतोशी निशिमुरा ने कहा कि आपात स्थिति को बढ़ाने की जरूरत इसलिये है क्योंकि काफी लोग अब भी सार्वजनिक रूप से घूम रहे हैं, विशेषकर तोक्यो और ओसाका में जबकि उन्हें इसके उलट करना चाहिए और उन्हें डर है कि आपात स्थिति को हटाते ही संक्रमण फिर से बढ़ जायेगा।

जापान की राजधानी और आठ अन्य शहरों में मौजूदा आपात स्थिति अगले सोमवार तक खत्म होनी थी लेकिन कुछ क्षेत्रों में अस्पतालों में अब भी काफी कोविड-19 संक्रमित मरीज आ रहे हैं और हाल में गंभीर मामलों की संख्या भी काफी रही थी।

निशिमुरा ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने नौ क्षेत्रों में 20 दिन के लिये आपात स्थिति को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है जो 20 जून तक होगा जिसे विशेषज्ञों से शुरूआती मंजूरी मिल गयी है जिसके बाद अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। ओकिनावा में पहले ही 20 जून तक आपात स्थिति जारी रहेगी।

ओलंपिक आयोजकों को इस तारीख तक फैसला करना होगा कि वे किसी भी दर्शक को अनुमति देंगे या नहीं क्योंकि विदेशी दर्शकों को महीनों पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जापान के एथलीटों के टीकाकरण की प्राथमिकता में भी देरी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!