लाइव न्यूज़ :

जापान ने विश्व कप क्वालीफायर में मंगोलिया को 14-0 से रौंदा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 10:37 IST

Open in App

तोक्यो, 31 मार्च (एपी) जापान ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग मुकाबले में मंगोलिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी जो उसकी दूसरे चरण में पांचवीं जीत है।

जापानी टीम ने पहले हॉफ में पांच गोल किये और दूसरे हॉफ में नौ गोल दागे। वह ग्रुप एफ में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर है। जून में म्यांमा पर जीत से उसका ग्रुप में शीर्ष स्थान और एशियाई क्वालीफाईंग के तीसरे चरण में जगह सुरक्षित हो जाएगी।

ग्रुप चरण के आठ विजेता और दूसरे स्थान की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी जो सितंबर में शुरू होगा।

जापान की तरफ से युया ओसाको ने हैट्रिक बनायी जबकि शो इनागाकी, जुनया इटो और क्योगो फुरुहाशी ने दो-दो गोल किये। ताकुमी मिनामिनो, दाइची कमादा, हिदेमासा मोरिता और ताकुमा असानो ने भी गोल दागे। एक आत्मघाती गोल भी हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!