लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान ग्रां प्री रद्द

By भाषा | Updated: August 18, 2021 15:01 IST

Open in App

तोक्यो, 18 अगस्त (एपी) जापान ग्रां प्री को सरकार और रेस के प्रमोटर्स के बीच चर्चा के बाद रद्द कर दिया गया है। फार्मूला वन आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सुजुका में यह रेस 10 अक्टूबर को होनी थी।एफवन ने बयान में कहा, ‘‘देश में महामारी से जुड़ी मौजूदा जटिलताओं को देखते हुए जापान सरकार ने इस सत्र में रेस को रद्द करने का फैसला किया है।’’बयान के अनुसार, ‘‘फार्मूला वन अब संशोधित कार्यक्रम पर काम कर रहा है और आगामी हफ्तों में अंतिम कार्यक्रम की घोषणा करेगा।’’इसमें कहा गया, ‘‘फार्मूला वन ने इस साल और 2020 में दर्शाया है कि हम मौजूदा अनिश्चितताओं के अनुसार सामंजस्य बैठा सकते हैं और इनका हल निकाल सकते हैं। इस साल फार्मूला वन रेस की मेजबानी के इच्छुकों की संख्या से हम रोमांचित हैं।’’इस सत्र में अधिकांश रेस यूरोप और पश्चिमी एशिया में होंगी। आयोजकों ने शुरुआत में सत्र में 23 रेस की योजना बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

विश्वजापान: महिलाओं को 'Naked Festival' में शामिल होने की मिली अनुमति, बस इन शर्तों का करना होगा पालन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!