लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान ग्रां प्री रद्द

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:21 IST

Open in App

तोक्यो, 18 अगस्त (एपी) जापान ग्रां प्री को सरकार और रेस के प्रमोटर्स के बीच चर्चा के बाद रद्द कर दिया गया है। फार्मूला वन आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सुजुका में यह रेस 10 अक्टूबर को होनी थी।एफवन ने बयान में कहा, ‘‘देश में महामारी से जुड़ी मौजूदा जटिलताओं को देखते हुए जापान सरकार ने इस सत्र में रेस को रद्द करने का फैसला किया है।’’बयान के अनुसार, ‘‘फार्मूला वन अब संशोधित कार्यक्रम पर काम कर रहा है और आगामी हफ्तों में अंतिम कार्यक्रम की घोषणा करेगा।’’ रेस को रद्द करने के फैसले से फार्मूला वन के एशिया चरण को एक और झटका लगा है। इससे पहले आस्ट्रेलिया और सिंगापुर ग्रांप्री को भी रद्द किया गया जबकि शंघाई में चीन ग्रां प्री को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। पिछले साल महामारी के कारण रेसों के स्थगित और रद्द होने के कारण 2020 सत्र जुलाई तक शुरू नहीं हो पाया था और इसमें दिसंबर तक सिर्फ 17 रेस का आयोजन किया गया था।बयान में कहा गया, ‘‘फार्मूला वन ने इस साल और 2020 में दर्शाया है कि हम मौजूदा अनिश्चितताओं के अनुसार सामंजस्य बैठा सकते हैं और इनका हल निकाल सकते हैं। इस साल फार्मूला वन रेस की मेजबानी के इच्छुकों की संख्या से हम रोमांचित हैं।’’इस सत्र में अधिकांश रेस यूरोप और पश्चिमी एशिया में होंगी। आयोजकों ने शुरुआत में सत्र में 23 रेस की योजना बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!