लाइव न्यूज़ :

जैक्सन ने केरल को हार से बचाया, ईस्ट बंगाल को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: December 20, 2020 22:14 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), 20 दिसम्बर जैक्सन सिंह के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से केरल ब्लास्टर्स ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में रविवार को ईस्ट बंगाल को उसकी पहली जीत से रोक दिया।

जैक्सन के इंजुरी समय (90+5 मिनट) में किये गोल से यह फुटबॉल मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।

ईस्ट बंगाल ने मैच के 13वें मिनट में बकैरी कोने के आत्मघाती गोल से 1-0 की बढत को इंजुरी टाइम तक बरकरार रखा, लेकिन सहल अब्दुल समद की मदद से किये गये जैक्सन के गोल ने उसे सत्र की पहली जीत से महरूम कर दिया और केरल को हार से बचा लिया।

ईस्ट बंगाल का छह मैचों में यह दूसरा ड्रॉ है। टीम के अब दो अंक हो गए हैं और अब वह तालिका में 10वें नंबर पर पहुंच गई है। टीम को चार हार भी मिली है। केरल को छह मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब वह तीन अंकों के साथ नौवें नंबर पर है। केरल को अब तक तीन हार मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!