लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास या संयम नहीं गंवाना महत्वपूर्ण : बेलिस

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार पांच मैव गंवाने के बाद उनकी टीम के लिये यह महत्वपूर्ण है कि वह आत्मविश्वास या संयम नहीं खोये।

बेलिस ने कहा कि ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे यह कहा जा सके कि उनकी टीम वापसी नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि यदि आप पहले पांच मैचों में पर गौर कर रहे हो तो हमने पहले चार मैच लगभग 10 रन के अंतर से गंवाये। हमने एक या दो कैच छोड़े, एक या दो बार खराब क्षेत्ररक्षण किया या एक या दो खराब ओवर किये। निश्चित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने हमें आसानी से हराया।’’

बेलिस ने बुधवार को सीएसके हाथों सात विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘महत्वपूर्ण चीज यह है कि हम अपना आत्मविश्वास या संयम नहीं गंवाये। हम मिलकर काम करें और कड़ी मेहतन करते रहें। टी20 इस तरह का खेल है जिसमें पासा पलटने में देर नहीं लगती। ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जो हम वैसा नहीं कर सकते जैसा हमने पिछली बार किया था। ’’

सनराइजर्स ने छह मैचों में केवल एक जीत दर्ज की है और वह अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है।

बेलिस ने कहा, ‘‘हमें बैठकर बात करनी होगी। टीम में बहुत अधिक बदलाव करने की जरूरत नहीं है। चेन्नई में हमें एक दो बदलाव करने पड़ रहे थे। हम अपनी टीम का सही संयोजन तैयार करने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!