लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर IOA का बड़ा कदम, ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान किया शुरू

By भाषा | Updated: August 15, 2020 15:29 IST

अभियान के वीडियो के लॉन्च के तहत आईओए अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर नये लोगो का प्रचार करेगा...

Open in App

भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘एक इंडिया टीम इंडिया’ डिजिटल अभियान शुरू किया। यह अभियान आईओए की नयी पहचान का एक हिस्सा है जो ओलंपिक अभियान में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी के सौ साल पूरे होने के मौके पर अपनाई गई थी। 

आईओए ने एक बयान में कहा, ‘‘एक इंडिया टीम इंडिया अभियान ओलंपिक खेलों में भारत के सफर की बानगी है। यह देश के अनूठेपन, खेलों की विरासत और खेलों में दोस्ती, एकता, खेलभावना के महत्व का उत्सव है।’’

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा ,‘‘यह हमारे और देश के लिये ऐतिहासिक समय है। नयी पहचान तिरंगे की अहमियत और हमारे खिलाड़ियों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता और मेहनत की बानगी है।’’ 

विश्व स्पर्धाओं में टीम इंडिया की नुमाइंदगी करते समय खिलाड़ी और अधिकारी यह नया लोगो पहनेंगे। इसके अलावा ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के समारोहों में भी यह लोगो पहना जायेगा।

टॅग्स :इंडियास्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!