लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम को फिनिशिंग और समन्वय में सुधार की जरूरत: हार्दिक सिंह

By भाषा | Updated: April 29, 2021 15:22 IST

Open in App

बेंगलुरू, 29 अप्रैल अर्जेन्टीना और यूरोप के सफल दौरे के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम को ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिनिशिंग में सुधार और समन्वय पर काम करने की जरूरत है।

हार्दिक ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें अपनी फिनिशिंग पर काम करने की जरूरत है। हमें विरोधी के ‘डी’ में बनाए मौकों को भुनाने की जरूरत है। हम अपने समन्वय पर भी काम कर सकते हैं जिससे हमें विरोधी टीमों के खिलाफ मैच में नियंत्रण बनाने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक दिन सुधार करना चाहते हैं और अपने दैनिक ट्रेनिंग लक्ष्यों पर बरकरार रहते हुए इस लय को जारी रखना चाहते हैं।’’

एक साल के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रही भारतीय टीम ने दो चरण की एफआईएच प्रो लीग के पहले मैच में मेजबान अर्जेन्टीना को पहले मैच में पेनल्टी शूट आउट में हराया और फिर दूसरे मैच में 3-0 से जीत दर्ज की।

जालंधर के 22 साल के हार्दिक ने अर्जेन्टीना और यूरोप के हाल के दौरों में सफलता का श्रेय शिविर के दौरान कड़ी ट्रेनिंग को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्जेन्टीना और यूरोप दौरे की सफलता कड़ी ट्रेनिंग का नतीजा है जो हम शिविर में एक साल से कर रहे हैं।’’

जुलाई में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के हिस्से के तौर पर अर्जेन्टीना के खिलाफ हुए अभ्यास मैचों में भारत ने 4-3, 4-4, 0-1 और 4-2 का नतीजा हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!