लाइव न्यूज़ :

IBL: गुजरात जायंट्स ने पंजाब पैंथर्स को हराकर जीता इंडियन बॉक्सिंग लीग का खिताब

By भाषा | Updated: December 22, 2019 11:08 IST

Indian Boxing League: गुजरात जायंट्स ने फाइनल में पंजाब पैंथर्स को 4-3 से हराकर बिग बाउट इंडियन बॉक्संग लीग का खिताब जीत लिया

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात जायंट्स ने पंजाब पैंथर्स को 4-3 से हराकर आईबीएल का खिताब जीतागुजरात जायंट्स की जीत में स्टार बॉक्सर अमित पंघल ने अहम योगदान दिया

नई दिल्ली: कप्तान अमित पंघल की अगुआई में गुजरात जायंट्स ने शनिवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के फाइनल में पंजाब पैंथर्स को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पंजाब पैंथर्स ने गुजरात जायंट्स पर 2-0 से बढ़त बना ली थी।

दर्शन दूत (महिला 51 किग्रा) और युवा ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदकधारी अब्दुलमलिक खालाकोव (57 किग्रा) ने जीत हासिल की। लेकिन आशीष कुल्हारिया (69 किग्रा) और पंघल (52 किग्रा) ने शानदार जीत से गुजरात की टीम को 2-2 से बराबरी पर पहुंचा दिया। पंघल की स्टार साथी मुक्केबाज सरिता देवी को हालांकि 60 किग्रा में सोनिया लाठेर से विभाजित फैसले में हार मिली जिससे पैंथर्स की टीम खिताब से महज एक जीत दूर हो गयी।

लेकिन गुजरात के स्कॉटलैंड के मुक्केबाज स्कॉट फोरेस्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना मुकाबला जीतकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। फाइनल का आखिरी मुकाबला निर्णायक रहा जिसमें आशीष कुमार ने यशपाल को 5-0 से हराकर गुजरात को खिताब दिलाया।

पंजाब पैंथर्स की कप्तान एमसी मेरीकाम को पीठ की समस्या के कारण बीच से हटना पड़ा। दर्शन ने राजेश नरवाल पर 4-1 से मात दी। खालाकोव ने चिराग को हराया। पैंथर्स के मनोज कुमार को 69 किग्रा में आशीष कुल्हारिया से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान अमित पंघाल ने 52 किग्रा में पीएल प्रसाद को 5-0 से मात दी। 

टॅग्स :अमित पंघालमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!