लाइव न्यूज़ :

14 दिन के पृथकवास के कारण दक्षिण कोरिया में आईएसएसएफ विश्व कप नहीं खेलेगा भारत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी भारतीय टीम दक्षिण कोरिया में चौदह दिन के पृथकवास नियम के कारण अप्रैल में चांगवोन में होने वाले आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भाग नहीं लेगी ।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट 16 से 27 अप्रैल के बीच होना है ।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक आला अधिकारी ने बताया ,‘‘ हमारे निशानेबाज इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे क्योंकि दो सप्ताह का पृथकवास पूरा करना होगा । इसके मायने है कि वे उस दौरान अभ्यास नहीं कर सकेंगे ।’’

इस टूर्नामेंट में राइफल, पिस्टल और शॉटगन निशानेबाज भाग लेंगे ।

भारत में भी 18 से 29 मार्च तक कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर संयुक्त विश्व कप होना है । इससे पहले 22 फरवरी से पांच मार्च तक काहिरा में शॉटगन विश्व कप है ।

तोक्यो ओलंपिक से पहले अजरबैजान के बाकू में जून में होने वाला विश्व कप आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है ।

इस बीच एनआरएआई ने 64वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की तारीखों का ऐलान कर दिया है जो 10 अप्रैल से शुरू होगी । राइफल चैम्पियनशिप 14 से 29 अप्रैल तक भोपाल में, पिस्टल 11 से 29 अप्रैल तक दिल्ली में और शॉटगन 10 से 24 अप्रैल तक दिल्ली में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

क्रिकेट2026 में 7 मैच के बाद पहली हार?, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- मुल्लांपुर में सभी 3 मैच आऱआर से ही हारे?

पूजा पाठPanchang 29 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 29 April 2026: आज इन 3 राशिवालों का भाग्य चमकेगा, धन की नहीं होगी कोई कमी

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!