लाइव न्यूज़ :

भारत 2026 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत 2026 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

भारत को 2023 में सुदीरमन कप का आयोजन करना था लेकिन बीडब्ल्यूएफ ने इस विश्व मिश्रित टीम चैंपियनशिप की मेजबानी चीन को सौंपने का फैसला किया है।

बीडब्ल्यूएफ ने चीन में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इस साल के सुदीरमन कप को चीन के शुजोऊ की जगह फिनलैंड के वांता में आयोजित करने का फैसला किया।

इस खेल की सर्वोच्च संस्था ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शुजोऊ में अब 2023 में बीडब्ल्यूएफ विश्व मिश्रित टीम चैंपियनशिप का आयोजन होगा जिसकी मेजबानी पहले भारत को सौंपी गयी थी। भारत ने 2026 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी स्वीकार कर ली है।’’

यह दूसरा अवसर होगा जबकि भारत विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2009 में हैदराबाद में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘‘विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिता का आयोजन करना भारतीय बैडमिंटन संघ के साथ देश के लिये भी बड़ी उपलब्धि है। ’’

ओलंपिक की तैयारियों में लगी पी वी सिंधू वर्तमान में महिला एकल की विश्व चैंपियन है। सिंधू ने इस प्रतियोगिता में दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीते हैं।

बी साई प्रणीत ने दो साल पहले स्विट्जरलैंड के बासेल में पुरुष एकल में विश्व चैंपियनशिप का पदक जीतकर 36 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया था।

साइना नेहवाल ने 2015 और 2017 में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता था जबकि अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा ने 2011 में लंदन में महिला युगल में कांस्य पदक हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!