लाइव न्यूज़ :

India Vs Pakistan Javelin Throw: विश्व चैम्पियनशिप भालाफेंक स्पर्धा फाइनल में तीन भारतीय खिलाड़ी, पाकिस्तान खिलाड़ी से टक्कर!, रविवार को मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 17:33 IST

India Vs Pakistan Javelin Throw: विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार किसी स्पर्धा के फाइनल में तीन भारतीय खिलाड़ी नजर आयेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।  पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85.50 मीटर था। अमेरिका के यूजीन में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

India Vs Pakistan Javelin Throw: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने यहां विश्व चैम्पियनशिप भालाफेंक स्पर्धा में शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88 . 77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश किया और इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये भी क्वालीफाई कर लिया। चोपड़ा के साथ ही भारत के डीपी मनु (81.31 मीटर) और किशोर जेना (80.55 मीटर) ने भी फाइनल में जगह बना ली।

 

विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार किसी स्पर्धा के फाइनल में तीन भारतीय खिलाड़ी नजर आयेंगे। टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वह क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में थे। पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85.50 मीटर था। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है।

चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई करने के बाद आगे कोई थ्रो नहीं फेंका। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। उन्होंने अमेरिका के यूजीन में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

भारत के डीपी मनु 81.31 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर ग्रुप में तीसरे और कुल छठे स्थान स्थान पर रहे। उन्होंने जुलाई में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। जेना ग्रुप बी में पांचवें और कुल नौवें स्थान पर रहे। पहली बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रहे जेना का वीजा पहले दिल्ली में हंगरी के दूतावास ने खारिज कर दिया था लेकिन अगले दिन उन्हें वीजा मिल गया।

भारतीय टीम के साथ गए एक कोच ने कहा ,‘पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में तीन भारतीयों ने एक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय भालाफेंक के लिये यह ऐतिहासिक दिन है।’ भारत ने पहली बार 1983 में विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया था। क्वालीफाइंग दौर में प्रत्येक प्रतियोगी को तीन मौके मिलते हैं।

पाकिस्तान के अरशद नदीम 86.79 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया। जर्मनी के जूलियन वेबर 82 . 39 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर दूसरे और कुल चौथे स्थान पर रहे। गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 78 . 49 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए में सातवें और कुल 16वें स्थान पर रहे।

चोपड़ा ने अभी तक विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण नहीं जीता है। क्वालीफाइंग दौर के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार इसकी प्रबल संभावना दिख रही है। चोपड़ा के प्रदर्शन ने टोक्यो ओलंपिक 2021 के उनके प्रदर्शन की याद दिला दी। उस समय भी उन्हें फाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये एक ही थ्रो लगा था। उन्होंने तब 86 . 65 मीटर का थ्रो फेंका था। उस समय स्वत: क्वालीफाई करने का मार्क 83 . 50 मीटर था। बाद में उन्होंने 87 . 58 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाWorld Athletics
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!