लाइव न्यूज़ :

किशन, विहारी के अर्धशतक से भारत ए के छह विकेट पर 229 रन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:28 IST

Open in App

ब्लोमफोंटेन, सात दिसंबर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान हनुमा विहारी के अर्धशतकों से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीसरे अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को छह विकेट पर 229 रन बना लिये ।

दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में 268 रन बनाये थे ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर किशन 141 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे थे।विहारी ने 170 गेंद में 63 रन बना लिये हैं जिनमें छह चौके और एक छक्का शामिल है ।

इनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 28 और सरफराज खान ने 14 रन बनाये ।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव पांच और देवदत्त पडीक्कल आठ रन बनाकर आउट हो गए ।

इससे पहले कल के स्कोर सात विकेट पर 249 रन से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ए अपने स्कोर में 19 रन ही जोड़ सकी । भारत के लिये तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 45 रन देकर चार विकेट लिये जबकि नवदीप सैनी को तीन विकेट मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!