लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें सबसे संतुलित: राशिद लतीफ

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:25 IST

Open in App

कराची, पांच अक्टूबर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि इस महीने खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें सबसे संतुलित है।

इस विश्व कप का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 17 अक्टूबर से होगा।

लतीफ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ भारत और इंग्लैंड टूर्नामेंट में सबसे संतुलित टीमें दिख रही हैं। वेस्टइंडीज हालांकि हमेशा एक खतरनाक टीम है। मैं पाकिस्तान को भी कमतर नहीं मानूंगा , वे लय हासिल कर किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकते हैं।’’

पाकिस्तान के बारे में पूछे जाने पर लतीफ ने पिछले महीने घोषित विश्व कप टीम में बदलाव किए जाने पर मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम के इस्तीफे की मांग की।

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि वह समझते हैं कि विश्व कप टीम में कुछ बदलाव होंगे क्योंकि यह एक संतुलित टीम नहीं है। टीम में कुछ खिलाड़ियों के नाम चौंकाने वाले थे।

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ अब अगर वे चुनी गयी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव करते हैं तो मुख्य चयनकर्ता और अन्य चयनकर्ताओं को भी नैतिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए । ’’

 पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शोएब मलिक और सरफराज अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा फखर जमां को रिजर्व में रखे जाने की आलोचना हुई थी।

लतीफ ने पूर्व कप्तान सरफराज की जगह रिजर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए आजम खान के चयन पर सवाल उठाया। उन्होंने जमां और तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को मुख्य टीम में शामिल नहीं करने की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!