लाइव न्यूज़ :

मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ा था : इंजमाम

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:11 IST

Open in App

कराची, 29 सितंबर पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान इंजमाम उल हक ने इन खबरों को खारिज किया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था । उन्होंने कहा कि पेट खराब होने की वजह से कराये गए चेक अप के दौरान उन्हें दिल से जुड़े मामलों का पता चला ।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि लोगों से मिल रहे संदेशों से वह अभिभूत हैं लेकिन उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था ।

पाकिस्तान के लिये 120 टेस्ट और 378 वनडे खेल चुके इंजमाम को सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उन्हें बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ थी ।

इंजमाम ने कहा ,‘‘ मैने ऐसी खबरें पढी जिनमें लिखा था कि मुझे दिल का दौरा पड़ा है । ऐसा नहीं है । मैं नियमित चेक अप के लिये अस्पताल गया था और डॉक्टर ने कहा कि एंजियोग्राफी करनी होगी । एंजियोग्राफी के दौरान उन्होंने पाया कि मेरी एक धमनी में ‘ब्लॉकेज’है तो उन्होंने स्टेंट्स डाले ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह आसान और सफल था । मैं 12 घंटे के भीतर घर लौट आया और अब बेहतर महसूस कर रहा हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अस्पताल इसलिये गया था क्योंकि पेट में गड़बड़ थी । यह दिल के करीब भी नहीं था , बस पेट में था । अगर मैं समय पर नहीं जाता तो दिल पर असर पड़ सकता था । मेरी सेहत के लिये दुआ करने वाले सभी लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!