लाइव न्यूज़ :

उम्मीद करता हूं कि सुबह गेंद थोड़ी स्विंग करे और हम उन्हें आउट कर दें: जैमीसन

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:04 IST

Open in App

कानपुर, 25 नवंबर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ यहां पहले टेस्ट में जब उनकी टीम दूसरी सुबह गेंदबाजी के लिये उतरेगी तो उन्हें दूसरी नयी गेंद से फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी।

न्यूजीलैंड का पहला प्रयास श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच बन रही बड़ी भागीदारी को तोड़ना होगा। पहले दिन स्टंप तक इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 113 रन बनाकर भारत को दूसरे सत्र में मिले झटकों के बाद चार विकेट पर 254 रन तक पहुंचा दिया था।

जैमीसन ने 47 रन देकर तीन विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि सुबह नयी गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग करेगी और हम उन्हें आउट कर सकेंगे। हम सुबह अच्छी शुरूआत की जरूरत है। ’’

मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट झटककर इस लंबे कद के गेंदबाज ने दूसरे सत्र में भारत का स्कोर चार विकेट पर 145 रन कर दिया था।

हालांकि पदार्पण कर रहे अय्यर और जडेजा ने अच्छी भागीदारी निभाकर भारत को फिर से लय में ला दिया और न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने भी यह बात स्वीकार की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत थोड़ा सा आगे चल रहा है। हमने उन्हें झटके देकर अच्छी तरह रोक दिया था।’’

विविधता भरी उछाल वाली पिच पर भारत ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाने के बावजूद दिन का अंत अच्छी तरह किया।

विदेशी सरजमीं पर अपना तीसरा ही टेस्ट खेल रहे जैमीसन ने कहा, ‘‘ज्यादा स्विंग नहीं मिली थी। शुरू में कुछ स्विंग मिली और इसमें थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!