लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: हैवर्ड और क्रेग की हैट्रिक, दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से रौंदा, अर्जेंटीना ने 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका को दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 14:55 IST

Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना का सामना 16 जनवरी को दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका की टक्कर फ्रांस से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजेरेमी हैवर्ड ने 12 मिनट के भीतर तीनों गोल 26वें, 28वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये।टॉम क्रेग ने आठवें, 31वें और 44वें मिनट में फील्ड गोल दागे। अर्जेंटीना को दुनिया की 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने काफी कड़ी चुनौती दी हालांकि अर्जेंटीना ने यह मैच 1 . 0 से जीता।

Hockey World Cup 2023: जेरेमी हैवर्ड और टॉम क्रेग की हैट्रिक से दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में पूल ए के मैच में शुक्रवार को फ्रांस को 8 . 0 से रौंदा । क्रेग ने आठवें, 31वें और 44वें मिनट में फील्ड गोल दागे जबकि हैवर्ड ने 12 मिनट के भीतर तीनों गोल 26वें, 28वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये।

इससे पहले पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दुनिया की 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने काफी कड़ी चुनौती दी हालांकि अर्जेंटीना ने यह मैच 1 . 0 से जीता। पहले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। रियो ओलंपिक 2016 की चैम्पियन अर्जेंटीना के लिये 42वें मिनट में केसला मेइको ने गोल दागा।

पहले क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने लगातार हमले बोले लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने मजबूती से वापसी करते हुए लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका । ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया। अर्जेंटीना ने 42वें मिनट में जवाबी हमले पर मेइको के गोल के दम पर बढ़त बनाई।

आखिरी क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने तेज हमले बोले लेकिन अर्जेंटीना का डिफेंस काफी मजबूत था। अब अर्जेंटीना का सामना 16 जनवरी को दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया से होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका की टक्कर फ्रांस से होगी। पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में पूल ए के पहले मैच में दुनिया की 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने काफी कड़ी चुनौती दी हालांकि अर्जेंटीना ने यह मैच 1 . 0 से जीता । पहले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका।

रियो ओलंपिक 2016 की चैम्पियन अर्जेंटीना के लिये 42वें मिनट में केसला मेइको ने गोल दागा। पहले क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने लगातार हमले बोले लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने मजबूती से वापसी करते हुए लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका।

ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया। अर्जेंटीना ने 42वें मिनट में जवाबी हमले पर मेइको के गोल के दम पर बढ़त बनाई। आखिरी क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका ने तेज हमले बोले लेकिन अर्जेंटीना का डिफेंस काफी मजबूत था।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी वर्ल्ड कपऑस्ट्रेलियाArgentinaसाउथ अफ़्रीकाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

ज़रा हटकेआप मुझे वोट दो, हम एसी, स्विमिंग पूल, वाशिंग मशीन दूंगा?, एएमयू चुनाव प्रचार अभियान में अफ्रीकी छात्र ने किया वादा, वीडियो

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!