लाइव न्यूज़ :

हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:04 IST

Open in App

चंडीगढ, 13 अप्रैल एशियाई खेल 1958 रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का यहां 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । उनकी बेटी मनदीप सामरा ने यह जानकारी दी ।

उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है ।उनकी बेटी ने कहा ,‘‘ मेरे पिता ने रविवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ा ।’’

उनका बेटा कनाडा में है और कोरोना महामारी के कारण पिता के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सका ।

दो जून 1932 को जालंधर के संसारपुर में जन्मे बलबीर सिंह जूनियर छह वर्ष की उम्र से हॉकी खेलना सीखे । उनका 1951 में पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ । वह 1962 में भारतीय सेना से जुड़े और सेना की टीम के लिये खेलते रहे । वह 1984 में मेजर के पद से रिटायर होने के बाद चंडीगढ में बस गए थे ।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!