लाइव न्यूज़ :

हिमा ने 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:13 IST

Open in App

पटियाला, 25 फरवरी भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने एक साल से ज्यादा समय बाद अपनी पहली प्रतिस्पर्धी रेस में भाग लेते हुए यहां गुरूवार को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान परिसर में आयोजित इंडियन ग्रां प्री 2 में महिला 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।

इक्कीस साल की हिमा ने 23.31 सेकेंड के समय से रेस जीती। 400 मीटर में 2018 में विश्व जूनियर चैम्पियन रहीं हिमा ने इससे पहले केवल तीन बार (2018 में दो बार और 2019 में एक बार) ही इससे कम समय में रेस जीती हैं।

हिमा अभी तक आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी हैं और उन्होंने अगस्त 2019 में अपनी अंतिम प्रतिस्पर्धी रेस में हिस्सा लिया था।

कोविड-19 महामारी के बाद पूरा घरेलू कैलेंडर अस्त व्यस्त हो गया और कोई भी भारतीय एथलीट विदेश में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सका।

वहीं दुती चंद ने महिला 100 मीटर स्पर्धा 11.44 सेकेंड में जीती और उन्होंने पिछले हफ्ते पहली ग्रां प्री में हासिल किये गये 11.51 सेकेंड के समय में सुधार किया। वह 11.15 सेकेंड के मानक समय से ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद लगाये हैं।

वह अपनी रैंकिंग के आधार पर भी तोक्यो ओलंपिक में 56 शुरूआत करने वाले एथलीट के तौर पर क्वालीफाई कर सकती हैं। वह इस समय विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर पर हैं।

पुरूषों की 400 मीटर स्पर्धा में दिल्ली के अमोज जैकब ने 46 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से पहला स्थान हासिल किया।

वहीं 200 मीटर स्पर्धा में अरोकिया राजीव ने मोहम्मद अनस याहिया को पछाड़कर 21.24 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता।

केरल के एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा और पुरूष शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।

भाला फेंक स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनु रानी ने 61.22 के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!