लाइव न्यूज़ :

हरमनप्रीत ने हार के लिये बल्लेबाजों को दोषी ठहराया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 09:49 IST

Open in App

शारजाह, 10 नवंबर सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 चैलेंज के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स से मिली हार के लिये साझेदारी नहीं बनने को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था कि इसे हासिल नहीं किया जा सकता था।

ट्रेलब्लेजर्स की टीम कप्तान स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी के बावजूद आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी जिमसें राधा यादव ने पांच विकेट झटके जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। इसके जवाब में दो बार की चैम्पियन सुपरनोवाज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 102 रन ही बना सकी।

हरमनप्रीत चोट के बावजूद क्रीज पर डटी रहीं और 30 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी। उन्होंने कहा, ‘‘चोट इतनी ज्यादा खराब नहीं है लेकिन इस मैच से हमने काफी कुछ सीखा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस लक्ष्य को हासिल करना इतना मुश्किल नहीं था, लेकिन हम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। आपको कम से कम दो अच्छी भागीदारियां चाहिए थीं। यह बहुत मुश्किल हो गया क्योंकि मुझे क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लग गयी। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन अंत में यह काफी नहीं था। ’’

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण घर पर रहने के बारे में हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘घर पर बैठना काफी कठिन था, जो हालात हैं हमें उसका सम्मान करना चाहिए। हमें सुरक्षित रहना चाहिए, भले ही हम खेल रहे हों या नहीं। ’’

राधा यादव (तीन मैचों में आठ विकेट) ने मैच के दौरान अपने पांच विकेट के बारे में कहा, ‘‘पांच विकेट लेकर अच्छा लगा लेकिन मैं खुश नहीं हूं क्योंकि हम हार गये। मैं पिच को देखकर काफी खुश थी क्योंकि यह स्पिन कर रही थी। योजना सरल चीजें करनी थीं, जहां तक संभव हो सामान्य रहने की थी। ’’

लॉकडाउन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन काफी मुश्किल था, लेकिन मैंने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया। शायद यह दिख रहा है। मैं लगातार खेल रही थी इसलिये मुझे मैदान की इतनी कमी नहीं खली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!