लाइव न्यूज़ :

पैरालंपिक समापन समारोह में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अवनि लेखरा होंगी भारत की ध्वजवाहक

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:59 IST

Open in App

निशानेबाज अवनि लेखरा रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह के दौरान भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।इस 19 साल की निशानेबाज ने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 कांस्य पदक जीतने से पहले सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ अवनी ध्वजवाहक होंगी और समापन समारोह के दौरान भारतीय दल में 11 प्रतिभागी होंगे।’’ जयपुर की 19 साल की निशानेबाज को 2012 में हुई कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी थी, जिसके बाद से उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त है। लेखरा खेलों के एक संस्करण में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।उनसे पहले जोगिंदर सिंह सोढ़ी खेलों के एक ही चरण में कई पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने 1984 पैरालंपिक में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। मौजूदा खेलों में निशानेबाज सिंहराज अडाना भी इस सूची में शामिल हो गाये । उन्होंने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये।पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में 24 अगस्त को गोला फेंक के एथलीट टेक चंद भारतीय ध्वजवाहक बने थे। उन्होंने ऊंची कूद में यहां रजत पदक जीतने वाले एथलीट मरियप्पन थांगवेलु की जगह ली थी जो तोक्यो की उड़ान के दौरान कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद पृथकवास में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!