लाइव न्यूज़ :

नार्थ मेसोडोनिया से हारा जर्मनी, विश्व कप क्वालीफायर में 20 साल में पहली हार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:34 IST

Open in App

डुइसबर्ग (जर्मनी), एक अप्रैल (एपी) नॉर्थ मेसोडोनिया की टीम ने जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया जो 2014 के विश्व चैंपियन की विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग में पिछले 20 वर्षों में पहली हार है।

गोरान पांडेव ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में नॉर्थ मेसोडोनिया की तरफ से पहला गोल किया। जर्मनी ने 63वें मिनट में इल्की गुंडोगन के पेनल्टी पर किये गये गोल से बराबरी की लेकिन इलिफ इल्मास ने 85वें मिनट में नॉर्थ मेसोडोनिया को फिर से बढ़त दिला दी। जर्मनी इसके बाद बराबरी का गोल नहीं दाग पाया।

इस जीत से नॉर्थ मेसोडोनिया ग्रुप जे में जर्मनी से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस ग्रुप में आर्मेनिया शीर्ष पर काबिज है। उसने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं। आर्मेनिया ने बुधवार को पिछड़ने के बाद वापसी करके रोमानिया को 3-2 से हराया।

जर्मनी ने इससे पहले विश्व कप क्वालीफाईंग में अपना आखिरी मैच 2001 में इंग्लैंड से 1-5 से गंवाया था। इसके बाद वह लगातार 35 मैचों में अजेय रहा। इनमें से पिछले 18 मैचों में उसने जीत दर्ज की थी।

नॉर्थ मेसोडोनिया कभी विश्व कप में नहीं खेला है लेकिन वह इस साल यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेगा।

ग्रुप जे के एक अन्य मैच में आइसलैंड ने लिचेंसटीन को 4-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!