लाइव न्यूज़ :

गौरव सैनी एशियाई जूनियर मुक्केबाजी के फाइनल में

By भाषा | Updated: August 23, 2021 10:49 IST

Open in App

गौरव सैनी (70 किग्रा) ने दुबई में चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। सैनी ने किर्गीस्तान के जाकिरोव मुखामादाजीज को रविवार की रात को हुए मुकाबले में 4-1 से हराया। यह प्रतियोगिता पहली बार युवा और जूनियर मुक्केबाजों (पुरुष और महिला वर्ग दोनों में) के लिये एक साथ आयोजित की जा रही है।सैनी के अलावा आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और भरत जून (81 किग्रा से अधिक) ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आशीष ने ताजिकिस्तान के रहमनोव जाफर को 5-0 से शिकस्त दी जबकि अंशुल ने संयुक्त अरब अमीरात के मंसूर खालिद को हराया। भारतीय मुक्केबाज को दबदबे को देखते हुए यह मुकाबला पहले राउंड में ही रोक दिया गया था। जून ने क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में उज्बेकिस्तान के केनेसबीव अयनजर को 3-2 से पराजित किया।लेकिन कृष पाल (64 किग्रा) और प्रीत मलिक (63 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा। पाल को उज्बेकिस्तान के बख्तियार याक्शिबोव ने दूसरे राउंड में ही बाहर का रास्ता दिखाया जबकि मलिक को किर्गीस्तान के इल्दार इसेमबीव से 2-3 से हार झेलनी पड़ी। भारत ने ड्रा के दिन ही अपने लिये 20 पदक पक्के कर दिये थे। कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए कई देश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 2000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!