लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेशनल स्टेडियम पर छह स्क्वाश कोर्ट का शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर खेल मंत्री किरेन रीजीजू की मौजूदगी में छह स्क्वाश कोर्ट का शिलान्यास किया ।

इस परियोजना को पूरा होने में करीब छह महीने लेंगे और इसकी लागत पांच करोड़ 52 लाख रूपये आयेगी । ये कोर्ट 750 वर्गमीटर में बनेंगे ।

इसमें छह एकल स्क्वाश कोर्ट होंगे जिनमें से तीन को युगल कोर्ट में बदला जा सकता है ।

स्क्वाश के शौकीन जयशंकर ने कहा ,‘‘ भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है । वहीं हमारे पास उत्साही कोच भी हैं जो प्रतिभा को निखारने पर पूरा समय देते हैं । ऐसी एक जगह की जरूरत थी जहां उदीयमान खिलाड़ी और कोच मिल सकें । उम्मीद है कि यह आदर्श केंद्र बनेगा और आने वाले समय में ऐसे कई केंद्र स्थापित होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें खेलों को सभी तक पहुंचाना है । जिन खेलों में हमारा प्रदर्शन अच्छा है, वह इसीलिये कि वे सभी के लिये सुलभ हैं । स्क्वाश में भी यह उसी दिशा में एक कदम है ।’’

खेलमंत्री रीजीजू ने कहा ,‘‘यह स्क्वाश कोर्ट विश्व स्तरीय होने के साथ उत्कृष्टता केंद्र भी होगा । उम्मीद है कि यहां से विश्व चैम्पियन निकलेंगे । हम खिलाड़ियों को पूरी सुविधायें देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!