लाइव न्यूज़ :

Football World Cup 2026: 39 साल के मेस्सी नहीं खेलेंगे अगला विश्व कप, अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ से की ये मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 15:50 IST

Football World Cup 2026: अगला विश्व कप मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगा और तब तक वह 39 वर्ष के हो जायेंगे। लियोनेल मेस्सी ने स्थानीय मीडिया से कहा कि इस उम्र में एक और विश्व कप खेल पाना मुश्किल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे फुटबॉल खेलना पसंद है। खेल का मजा ले रहा हूं लेकिन अभी विश्व कप बहुत दूर है।देखना होगा कि तब तक क्या हालात होते हैं।

Football World Cup 2026: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी 2026 में होने वाला अगला विश्व कप तो नहीं खेल पायेंगे लेकिन वह चाहते हैं कि लियोनेल स्कालोनी तब तक टीम के मुख्य कोच बने रहे। मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने दोहा में दिसंबर में हुए विश्व कप जीता।

अगला विश्व कप मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगा और तब तक वह 39 वर्ष के हो जायेंगे। उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा कि इस उम्र में एक और विश्व कप खेल पाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा ,‘ मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है। मैं फिट हूं और खेल का मजा ले रहा हूं लेकिन अभी विश्व कप बहुत दूर है। देखना होगा कि तब तक क्या हालात होते हैं।’

अभी उनका लक्ष्य अगले साल कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखना है। कोच स्कालोनी अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ के साथ करार बढ़ाना चाहते हैं और मेस्सी का कहना है कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिये। उन्होंने कहा ,‘‘ वह टीम के लिये काफी अहम है। उन्हें पद पर बने रहना चाहिये।’

युवेंटस ने लाजियो को 1 . 0 से हराकर सीरि ए फुटबॉल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

पहले हाफ में ब्रेमर के गोल की मदद से युवेंटस ने लाजियो को 1 . 0 से हराकर सीरि ए फुटबॉल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना इंटर मिलान से होगा। इससे पहले मैच में युवेंटस को मोंजा ने 2 . 0 से हराया था । वहीं उसने अटलांटा से ड्रॉ खेला था और नपोली से 1. 5 से हार गया था । अब उसने दस ही अंक है लेकिन वह रेलिगेशन जोन (निचले दर्जे में खिसकना) से ऊपर है। दूसरे सेमीफाइनल में फियोरेंटिना का सामना क्रेमोनीस से होगा । दोनों सेमीफाइनल अप्रैल में खेले जायेंगे । 

लेवांडोव्स्की के गोल से बार्सीलोना ने बेटिस को हराया

रोबर्ट लेवांडोव्स्की  के गोल से बार्सीलोना ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में रीयल बेटिस को बुधवार को यहां 2-1 से शिकस्त देकर खिताब के लिए अपना दावा और मजबूत किया। इस जीत से टीम ने 50 अंक के आंकड़े को छू लिया। बार्सीलोना के नाम 19 मैचों में 16 जीत के साथ 50 अंक है जबकि दूसरे स्थान पर काबिज रीयल मैड्रिड के नाम 18 मैचों में 42 अंक है।

लेवांडोव्स्की ने इस लीग में अक्टूबर के बाद पहला गोल किया जिससे प्रतिस्पर्धी मुकाबले में बार्सीलोना की लगातार छठी जीत सुनिश्चित हुई। पोलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम इस लीग के मौजूदा सत्र में अब 14 गोल है। वह इस मामले में अब सबसे आगे है।

बार्सीलोना के लिए राफिन्हा ने मैच के 65वें मिनट में पहला गोल किया जबकि लेवांडोव्स्की ने 80वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। डिफेंडर जूल्स कुंडे ने मैच के 85वें मिनट में आत्मघाती गोल किया जिसने बार्सीलोना के जीत के अंतर को कम किया। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीArgentinaफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!