लाइव न्यूज़ :

राधा को पांच विकेट, सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 118 रन पर रोका

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:18 IST

Open in App

शारजाह, नौ नवंबर कप्तान स्मृति मंधाना की आकर्षक अर्धशतकीय पारी के बावजूद सुपरनोवाज ने राधा यादव के पांच विकेट की मदद से महिला टी20 चैलेंज के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स को सोमवार को यहां आठ विकेट पर 118 रन ही बनाने दिये।

मंधाना ने 49 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 68 रन बनाये लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं चल पायी। राधा यादव ने 16 रन देकर पांच विकेट लिये। पूनम यादव और शशिकला सिरीवर्धने को एक एक विकेट मिला। ट्रेलब्लेजर्स ने आखिरी पांच ओवरों में केवल 17 रन बनाये।

मंधाना ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाये। उन्होंने पारी का दूसरा ओवर करने वाली आफ स्पिनर अनुजा पाटिल पर दो चौके जड़ने के बाद लांग ऑफ पर खूबसूरत छक्का लगाया। ट्रेलब्लेजर्स अगर पावरप्ले में 45 रन तक पहुंच पाया तो उसमें मंधाना का योगदान ही प्रमुख रहा।

मंधाना ने इसके बाद पूजा वस्त्राकर का स्वागत छक्के से किया लेकिन स्पिनरों ने जल्द ही रनों पर अंकुश लगा दिया। डियांड्रा डोटिन (32 गेंदों पर 20 रन) ने एक छोर संभाले रखा लेकिन वह स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पायी। उन्हें एक जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पायी और हवा में लहराता कैच देकर पवेलियन लौटी।

बीच में 32 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। मंधाना ने पूनम यादव पर चौका और छक्का लगाकर चुप्पी तोड़ी और इस बीच 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया लेकिन तानिया भाटिया ने बेहतरीन विकेटकीपिंग से उनकी पारी का अंत कर दिया जिससे ट्रेलब्लेजर्स की डैथ ओवरों की रणनीति को करारा झटका लगा।

आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाली दीप्ति शर्मा भी केवल नौ रन बना पायी जबकि ऋचा घोष (10) ने भी चमारी अटापट्टू को कैच का अभ्यास कराया। राधा यादव ने इन दोनों को आउट करने के बाद आखिरी ओवर में सोफी एक्लेस्टोन (एक), हरलीन देओल (चार) और झूलन गोस्वामी (एक) को भी पवेलियन भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!