लाइव न्यूज़ :

फिटनेस भारतीय हॉकी टीम की सबसे बड़ी पूंजी, तोक्यो में जीत सकती है पदक : धनराज

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारतीय हॉकी के दिग्गज धनराज पिल्लै का मानना है कि इस बार बेहद फिट टीम तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिये जा रही है और वह पदक के पिछले 41 वर्षों के इंतजार को खत्म कर सकती है।

धनराज ने 1992 से लेकर 2004 तक लगातार चार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो खेलों के लिये मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम की सबसे बड़ी पूंजी फिटनेस है। भारत ने आखिरी बार 1980 मॉस्को ओलंपिक खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था।

इस 52 वर्षीय खिलाड़ी ने हॉकी इंडिया की ‘फ्लैशबैक सीरीज’ के अंतर्गत कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस बार पदक जीतने में सफल रहेंगे। वे पिछले पांच वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फिटनेस उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। हमारे जमाने में वैसी सुविधाएं नहीं थी जो आज उनके पास है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम ने आश्चर्यजनक परिणाम दिये हैं। उसने हाल में विशेषकर चैंपियन्स ट्राफी (2016 और 2018) तथा विश्व लीग फाइनल्स (2015 और 2017) में अपने प्रदर्शन से लाखों लोगों का दिल जीता है।’’

कोविड-19 के कड़े दिशानिर्देशों के कारण धनराज टीम से नहीं मिल पाये। उन्होंने मनप्रीत और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को पत्र लिखकर तोक्यो में सफलता की शुभकामना दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेंगलुरू में हूं और मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगता लेकिन प्रोटोकॉल के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। मैंने उन्हें पत्र भेजकर उन्हें शुभकामनाएं भेजी है। मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि जब वे ओलंपिक गांव में रहें तो अपने खानपान के प्रति सतर्क रहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें शांतचित और सहज रहकर अपने खेल जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर का आनंद उठाना चाहिए। ’’

धनराज ने कहा, ‘‘पुरुष और महिला टीमों से मैं कहना चाहता हूं कि वे पदक जीतने के बारे में नहीं सोचें। वे मैच दर दर आगे बढें और आखिर तक एक इकाई के तौर पर एकजुट रहें। हमने हर ओलंपिक खेलों में यह गलती की कि हमने मैच दर मैच आगे बढ़ने के बजाय फाइनल को लक्ष्य बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!