लाइव न्यूज़ :

FIH Junior World Cup match: फिर से वहीं गलती, स्पेन ने भारत को 3-1 से हराकर कांस्य जीता, भारत फिर से चौथे स्थान पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 16, 2023 19:26 IST

FIH Junior World Cup match: एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 में तीसरे-चौथे स्थान के मैच में स्पेन के खिलाफ लड़ते हुए भारत कांस्य पदक से चूक गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को सेमीफाइनल में भुगतना पड़ा था।जर्मनी ने 4-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। भारत ने 2001 में होबर्ट और 2016 में लखनऊ में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप जीता था।

FIH Junior World Cup match: फिर से भारतीय टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भारत को स्पेन ने 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 में तीसरे-चौथे स्थान के मैच में स्पेन के खिलाफ लड़ते हुए भारत कांस्य पदक से चूक गया।

भारत की शनिवार को यहां जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के कांस्य पदक के प्लेऑफ में सम्मान बचाये रखने की उम्मीद स्पेन से 1-3 से मिली हार से टूट गयी। स्पेन के लिए निकोलस अल्वारेज ने 25वें और 51वें मिनट में और पेटचामे पाउ ने 40वें मिनट में गोल दागा। भारत के लिए एकमात्र गोल सुनील जोजो ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से किया और दो बार की जूनियर विश्व चैम्पियन की पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाने की कमजोरी शनिवार को फिर सामने आयी। टूर्नामेंट के इस चरण में भारत को स्पेन से दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा।

पूल चरण में भी भारत इस यूरोपीय टीम से 1-4 से हार गया था। भारत भुवनेश्वर में 2021 में हुए पिछले चरण में चौथे स्थान पर रहा था। स्पेन ने उत्तम सिंह की अगुआई वाली टीम पर जीत से इस वैश्विक टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की। उसने रोटरडम में 2005 चरण में भारत को पेनल्टी पर 6-5 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

स्पेन ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाया हुआ था और अगर भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार ने पहले हाफ के बाद कुछ बेहतरीन बचाव नहीं किये होते तो हार का अंतर और बड़ा हो सकता था। मोहित ने 33वें मिनट में दो शानदार बचाव किये जिससे स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

स्पेन के लिए अल्वारेज ने गोल की शुरुआत की और तीन मिनट बाद भारत ने सुनील जोजो के पेनल्टी कॉर्नर पर किये गये गोल से बराबरी हासिल की जबकि पहले प्रयास में स्पेनिश गोलकीपर ने इसे बचा लिया था। भारत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में फिर बुरी तरह विफल रहा और यह जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल की तरह रहा जिसमें टीम ने दर्जनों प्रयास खराब कर दिये थे और उसे 1-4 से हार मिली थी।

जोजो के 28वें मिनट के प्रयास को छोड़कर पेनल्टी कॉर्नर के आठ प्रयास नाकाम रहे। स्पेन ने पेटचामे पाउ के 40वें मिनट में किये गोल से बढ़त बना ली। भारत के बिखरे हुए रक्षण के खिलाफ 51वें मिनट में काब्रे वर्डेल्स के शॉट पर अल्वारेज ने गोल कर दिया। भारतीय खेमे में हताशा बढ़ती जा रही थी।

जिससे कुछ टक्कर भी हुई और पेटचामे हूटर से तीन मिनट पहले लंगड़ा रहे थे। स्पेन के पेरे अमात को भी टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। भारत ने 2016 में टूर्नामेंट के लखनऊ चरण में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले 2001 में होबार्ट में देश ने खिताब जीता था। भारत 1997 में इंग्लैंड में उप विजेता रहा था। पिछले चरण का उप विजेता जर्मनी फाइनल में फ्रांस से खेलेगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!