लाइव न्यूज़ :

एफआईएच कोविड-19 के कारण पहले विश्व हॉकी फाइव्स टूर्नामेंट को स्थगित करने को बाध्य

By भाषा | Updated: July 14, 2021 14:43 IST

Open in App

लुसाने, 14 जुलाई अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने इस साल होने वाले पहले एफआईएच विश्व हॉकी फाइव्स टूर्नामेंट को बुधवार को 2022 तक स्थगित कर दिया। कोविड-19 महामारी को लेकर दुनिया भर में छाई ‘अनिश्चितता’ के कारण ऐसा किया गया।

‘एफआईएच हॉकी फाइव्स लुसाने 2021’ प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में करने की योजना थी लेकिन अब इसे अगले साल तक टाल दिया गया है।

एफआईएच के सीईओ थियेरी वील ने बयान में कहा, ‘‘इस साल होने वाली प्रतियोगिता में एक साल का विलंब निराशाजनक है विशेषकर हॉकी फाइव्स को वैश्विक स्तर पर फैलाने में इसकी भूमिका को देखते हुए। हम हालांकि इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इस प्रतियोगिता के प्रचार करने की पूर्ण क्षमता को बचाने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी हितधारकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने अब तक हमारी काफी मदद की और विशेषकर लुसाने शहर, स्विस हॉकी संघ, हमारे साझेदारों और सभी टीमों के जिन्होंने प्रतिनिधित्व की पुष्टि की थी। मैं अपनी तैयारी और सभी हॉकी प्रशंसकों को अगले साल आमंत्रित करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

अगले साल प्रतियोगिता का आयोजन प्लेस डि ला नेविगेशन में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश मुफ्त होगा और पुरुष तथा महिला वर्ग के टूर्नामेंटों का सीधा प्रसारण दुनिया भर में ‘वाच.हॉकी’ के जरिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!