FIFA World Cup Qatar 2022: पुर्तगाल के पेपे ने सोमवार को उरुग्वे के खिलाफ मैदान में उतरते ही इतिहास रच दिया। फीफा विश्व कप इतिहास में दूसरे सबसे पुराने आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए। 39 वर्ष के डिफेंडर पेपे दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रोजर मिला है, जो 1994 में 42 वर्ष की उम्र में कैमरुन के लिये खेले थे। पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने तीन परिवर्तन किए। पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई है।
कैमरुन के रोजर मिला से दो गोलकीपर आगे निकल गए हैं। मिस्र के Essam El-Hadary 45 वर्ष के थे, जब उन्होंने रूस 2018 में खेला था, जबकि कोलंबियाई शॉट-स्टॉपर Faryd Mondragon 2014 में ब्राज़ील में 43 वर्ष के थे। ब्रूनो फर्नांडिस के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2 . 0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दर्शक रंग बिरंगा ध्वज लिये मैदान पर उतर पड़ा जिसने सुपरमैन वाली नीली टीशर्ट पहन रखी थी जिस पर लिखा था ,‘‘ सेव यूक्रेन ’’। सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए । इससे पहले उसने झंडा जमीन पर रख दिया था। रैफरी ने बाद में झंडा उठाकर साइड में रखा जहां से कर्मचारी उसे उठाकर ले गए। उस व्यक्ति की टीशर्ट के पीछे लिखा था ,‘ ईरानी महिलाओं के लिये सम्मान।’