लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट, अब 21 नवंबर की बजाय इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: August 12, 2022 11:26 IST

Fifa World Cup 2022: इस साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। यह टूर्नामेंट अब 20 नवंबर से शुरू होगा। पहला मैच मेजबान कतर और इक्वेडोर के बीच दोहा में खेला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा वर्ल्ड कप-2022 अब तय तारीख से एक दिन पहले 20 नवंबर से शुरू होगा।20 नवंबर को पहला मैच दोहा में मेजबान कतर और इक्वेडोर के बीच खेला जाएगा।

जिनेवा: विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने इस साल के आखिर में कतर में होने वाले विश्व कप को एक दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है। अब यह टूर्नामेंट 20 नवंबर को शुरू होगा। विश्व कप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वेडोर के बीच 20 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा। फीफा ने फैसला विश्व कप को 28 के बजाय 29 दिन का करने के निर्णय के 101 दिन बाद किया है।

फीफा की समिति ने नए फैसले को मंजूरी दी। इस फैसले में हस्ताक्षर करने वालों में फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और छह महाद्वीपीय फुटबॉल निकायों के अध्यक्ष शामिल थे। फीफा ने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इसका खुलासा बुधवार को किया गया जबकि पिछले साल से ही विश्व भर में टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है।

फीफा ने प्रशंसकों की यात्रा योजना प्रभावित होने के संदर्भ में गुरुवार को कहा, ‘‘ फीफा इस फैसले से प्रभावित होने वाले किसी भी मुद्दे पर प्रत्येक मामले के हिसाब से निबटने की कोशिश करेगा।’’ कतर अब 20 नवंबर को अल बायत स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के बाद शाम सात बजे इक्वाडोर के खिलाफ विश्व कप में पदार्पण करेगा। इससे पहले उसे यह मैच 24 घंटे बाद 21 नवंबर को खेलना था।

मूल कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह का आयोजन कतर और इक्वाडोर के बीच मैच से पहले ही करने की योजना थी जबकि यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच होता। तब उद्घाटन समारोह के लिए इंग्लैंड और ईरान के बीच होने वाले मैच के बाद केवल एक घंटे का समय रहता। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि एक अप्रैल को जब विश्वकप के ड्रॉ डाले गए थे तब पहला मैच कतर का क्यों नहीं रखा गया था।

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पहला मैच 21 नवंबर को दोपहर एक बजे नीदरलैंड और सेनेगल के बीच खेला जाना था। यह मैच अब इसी तिथि को शाम सात बजे से शुरू होगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!