लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा के आर्टिज पर हिंसक व्यवहार का आरोप, कारण बताओ नोटिस मिला

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:27 IST

Open in App

पणजी, 13 दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने 11 दिसंबर को बेंगलुरू एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच के दौरान खेल रुके होने के समय विरोधी खिलाड़ी को धक्का देने के कारण सोमवार को एफसी गोवा के फारवर्ड जॉर्ज ओर्टिज पर ‘हिंसक व्यवहार’ के आरोप तय किए।

राष्ट्रीय महासंघ की अनुशासन समिति ने ओर्टिज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह मुकाबला बम्बोलिम के एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जा रहा था।

ओर्टिज पर एआईएफएफ की अनुशासन संहिता के नियम 48.1.2 को तोड़ने का आरोप लगा है। समिति ने उन्हें जवाब देने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया है।

एआईएफएफ द्वारा नियुक्त रैफरी ने बीएफसी के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्पेन के ओर्टिज को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था जिसके कारण वह 18 दिसंबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ एफसी गोवा के अगले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

इस बीच चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ मुकाबले के दौरान लाल कार्ड पाने वाले एटीके मोहन बागान के फिजियो लुई अल्फोंसो रेडोंडो मार्टिनेज पर भी यही आरोप लगाए गए हैं और उन्हें भी जवाब देने के लिए 15 दिसंबर की समय सीमा मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!