लाइव न्यूज़ :

रिजर्व के तौर पर मिला अनुभव मैदान में काम आया : सिमरनजीत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर भारतीय हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह का मानना है कि कई बार रिजर्व बेंच पर बैठना वरदान भी साबित होता है और रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर उनका अनुभव तोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन में काम आया ।

हॉकी इंडिया के पॉडकास्ट ‘ हॉकी ते चर्चा’ में विशेष मेहमान के तौर पर आये सिमरनजीत ने अपने कैरियर ओर तोक्यो ओलंपिक पर बात की । भारतीय टीम ने तोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता ।

सिमरनजीत ने सीनियर टीम में पदार्पण के बाद मार्गदर्शन के लिये सीनियर खिलाड़ियों को श्रेय दिया । उन्होंने बताया ,‘‘ सरदार सिंह उसी पोजिशन पर खेलते थे जहां मैं खेलता हूं । मैं हमेशा से उनका खेल देखता था और उनकी सलाह को ध्यान से सुनता था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह हमेशा कहते हैं कि हर मौके का पूरा उपयोग करो । हर शिविर में वह कहते थे कि अपना सौ फीसदी दो और टीम में रहने की भूख हर दिन चयनकर्ताओं को महसूस कराओ ।’’

तोक्यो ओलंपिक में उनका सफर परीकथा से कम नहीं रहा । रिजर्व बेंच से टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक के मुकााबले में दो गोल किये । वह जून में चुनी गई मूल टीम का हिस्सा नहीं थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी की तरह मुझे लगता था कि 16 सदस्यीय टीम में जगह मिलनी चाहिये थी । मुझे पता था कि कोच को मुझ पर भरोसा है । जब मुझे पता चला कि रिजर्व खिलाड़ी भी तोक्यो जायेंगे तो पहले मुझे यकीन नहीं हुआ । मुझे फिर पता चला कि रिजर्व होने पर भी मुझे कम से कम एक मौका खेलने का मिलेगा । मैं उसका पूरा उपयोग करना चाहता था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने बेंच से न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीमों का खेल देखा और यह मंथन करता रहा कि इन हालात में बेहतर प्रदर्शन कैसे कर सकता हूं । इससे मुझे वास्तव में खेलने पर काफी मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!