लाइव न्यूज़ :

Euro 2024 Final: 2-1 से हराकर बाहर नीदरलैंड, 15 जुलाई को इंग्लैंड और स्पेन में खिताबी टक्कर, जानिए शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2024 12:00 IST

Euro 2024 Final: स्टॉपेज टाइम में ओली वाटकिंस के गोल के दम पर इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 2 . 1 से हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां सामना स्पेन से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देEuro 2024 Final: जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था।Euro 2024 Final: स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। Euro 2024 Final: इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को अंतिम 16 के मुकाबले में हराया।

Euro 2024 Final: ओली वाटकिंस ने कमाल कर दिया। स्टॉपेज टाइम में गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने जर्मनी के सिग्नल इडुना पार्क में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। 15 जुलाई को इंग्लैंड का सामना स्पेन से होगा। यह पहली बार, जब थ्री लायंस ने विदेशी धरती पर किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में फाइनल में जगह बनाई। पिछले दो मौके 1966 फीफा विश्व कप और 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप में पहुंचे थे। एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट ने कप्तान हैरी केन की जगह वाटकिंस को मैदान पर बुलाने का साहसिक फैसला लिया और स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में उसने गोल करके इसे सही साबित कर दिया।

यूरो 2024 के नॉकआउट चरण में इंग्लैंड के लिये जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था। इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को अंतिम 16 के मुकाबले में हराया और स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की थी जिसके बाद से टीम कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी है।

वाटकिंस इससे पहले इस बार यूरो चैम्पियनशिप में डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे। साउथगेट ने 80वें मिनट में जब उन्हें उतारने का फैसला किया तो सभी को हैरानी हुई। लेकिन यह उनका मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। इंग्लैंड पहली बार विदेश में फाइनल खेलेगा।

उसने 1966 विश्व कप वेम्बले स्टेडियम पर जीता था और यूरो 2020 फाइनल भी वहीं खेला गया था, जिसमें उसे इटली ने हराया था। नीदरलैंड के लिये 21 वर्ष के जावी सिमंस ने पहला गोल दागा। वहीं केन ने बराबरी का गोल पेनल्टी पर किया। पहली बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश में इंग्लैंड बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन में फाइनल में स्पेन से खेलेगा।

टॅग्स :इंग्लैंडनीदरलैंडSpain
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटIndia vs Netherlands T20 World Cup: विश्व कप में लगातार 12वीं जीत, 2024 में रोहित की कप्तानी में 8 और 2026 में सूर्यकुमार की कप्तानी में 4 जीत

क्रिकेट0-0-0, लगातार 3 बार 0 पर ढेर, नीदरलैंड के खिलाफ बोल्ड अभिषेक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!