लाइव न्यूज़ :

English Premier League 2023: नार्वे के 22 वर्षीय स्ट्राइकर ने 35 वां गोल दागकर ईपीएल में नया रिकॉर्ड बनाया, आर्सेनल को पीछे छोड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर मैनचेस्टर सिटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 15:10 IST

English Premier League 2023: मैनचेस्टर सिटी इस जीत से आर्सेनल को पीछे छोड़कर अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके अब 33 मैचों में 79 अंक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआर्सेनल के 34 मैचों में 78 अंक हैं। लिवरपूल ने फुलहम को 1-0 से हराया। हालैंड को अभी पांच और मैच खेलने हैं।

English Premier League 2023: एरलिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी की वेस्ट हैम पर 3-0 से जीत में इस सत्र का अपना 35 वां गोल दागकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में नया रिकॉर्ड बनाया। नार्वे के इस 22 वर्षीय स्ट्राइकर ने 70वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल करके प्रीमियर लीग के एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हालैंड ने पिछले रविवार को फुलहम के खिलाफ गोल करके एलन शियरर और एंडी कोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के बाद कहा,‘‘ यह बहुत अच्छा अहसास है, जैसा कि प्रत्येक गोल करने पर होता है। विशेषकर जीत दर्ज करना वास्तव में महत्वपूर्ण है।’’

हालैंड इस सत्र में अभी तक सभी प्रतियोगिताओं में कुल 51 गोल कर चुके हैं। एलन शियरर और एंडी कोल ने तब रिकॉर्ड बनाए थे जबकि प्रीमियर लीग का सत्र 42 मैचों का होता था। अब प्रीमियर लीग का सत्र 38 मैचों का होता है और हालैंड को अभी पांच और मैच खेलने हैं।

मैनचेस्टर सिटी इस जीत से आर्सेनल को पीछे छोड़कर अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके अब 33 मैचों में 79 अंक हो गए हैं जबकि आर्सेनल के 34 मैचों में 78 अंक हैं। एक अन्य मैच में लिवरपूल ने फुलहम को 1-0 से हराया।

रीयाल मैड्रिड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा एटलेटिको

 

एटलेटिको मैड्रिड ने कैडिज को 5-1 से करारी शिकस्त देकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रीयाल मैड्रिड की जगह दूसरा स्थान हासिल कर लिया। एंटोनी ग्रीज़मैन ने पहले हाफ में दो गोल किए जबकि अल्वारो मोराटा, यानिक कैरास्को और नाहुएल मोलिना ने दूसरे हाफ में एक एक गोल करके एटलेटिको को 14 लीग मैचों में 12वीं जीत दिलाई।

अब जबकि लीग में पांच दौर के मैच होने बाकी है तब एटलेटिको की टीम रीयाल मैड्रिड से एक अंक आगे हो गई है। एटलेटिको के अब 33 मैचों में 69 अंक हो गए हैं जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 68 अंक हैं। बार्सिलोना 33 मैचों में 82 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

टॅग्स :इंग्लिश प्रीमियर लीगफुटबॉलReal Madrid
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!