लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया, एशेज के पहले सत्र में आस्ट्रेलिया का दबदबा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 09:34 IST

Open in App

ब्रिसबेन, आठ दिसंबर (एपी) इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट गंवा दिया।

आस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहले सत्र में दबदबा बनाया। इंग्लैंड ने लंच तक चार विकेट गंवाये और इस बीच उसने 59 रन बनाये।

बादल छाये हुए थे, पिच पर घास है और ऐसे में रूट का फैसला गलत साबित हुआ। मिशेल स्टार्क की स्विंग लेती यार्कर पर बर्न्स आते ही पवेलियन लौटे तो इसके बाद जोश हेजलवुड ने डाविड मलान (छह) और रूट (शून्य) को आउट करके इंग्लैंड का स्कोर छठे ओवर में तीन विकेट पर 11 रन कर दिया।

पैट कमिन्स ने स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स को तीसरी स्लिप में मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराकर आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान के रूप में अपना पहला विकेट लिया। स्कोर हो गया चार विकेट पर 29 रन।

दूसरे सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद ने एक छोर संभाले रखा। वह लंच तक 25 रन पर खेल रहे थे। उनके साथ ओली पोप 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह 1936 के बाद पहला अवसर था जबकि आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में पहली गेंद पर विकेट गिरा। संयोग से 1936 का मैच भी गाबा में ही खेला गया था। इंग्लैंड ने पहली गेंद पर विकेट गंवाया और उसका स्कोर तीन विकेट पर 20 रन हो गया लेकिन उसने अच्छी वापसी करके मैच जीता था।

इंग्लैंड का आक्रमण कम अनुभवी है क्योंकि जेम्स एंडरसन को विश्राम दिया गया है और स्टुअर्ट ब्रॉड को भी अंतिम एकादश में नहीं चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!