लाइव न्यूज़ :

भारत में ब्रिटिश नागरिकों के लिये यात्रा नियमों के कारण इंग्लैंड जूनियर विश्व कप हॉकी से हटा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:47 IST

Open in App

लंदन, चार अक्टूबर इंग्लैंड ने भारत में कोविड-19 के नियमों के तहत ब्रिटेन के नागरिकों के लिए भारत में 10 दिनों के अनिवार्य पृथकवास का हवाला देते हुए भुवनेश्वर में अगले महीने होने वाले एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप से नाम वापस ले लिया है।

इंग्लैंड हॉकी ने एक बयान में कहा कि उसने 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट से हटने के अपने फैसले के बारे में विश्व हॉकी के शासी निकाय एफआईएच को सूचित कर दिया है।

बयान के मुताबिक, ‘‘ कोविड से जुड़ी कई चिंताओं के बीच खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट में भाग लेना संभव नहीं है। हमारे ध्यान में आया है कि भारत सरकार ने शुक्रवार को ब्रिटेन के नागरिकों के लिए 10 दिनों के पृथकवास की घोषणा की है।’’

भारत ने शुक्रवार को देश में आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों पर उसी तरह के प्रतिबंध लगाये है जैसे ब्रिटेन में भारतीय नागरिकों पर लगे है।

टीम के प्रदर्शन निदेशक एड बार्नी ने कहा, ‘‘ उदास मन से हमने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। हम उन खिलाड़ियों और कोचों के प्रति बेहद सहानुभूति रखते हैं जो अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के इस अवसर से चूक जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!