लाइव न्यूज़ :

दुती चंद ने रच दिया इतिहास, 100 मीटर रेस के ग्लोबल इवेंट में भारत के लिए जीता पहला गोल्ड

By भाषा | Updated: July 10, 2019 13:02 IST

हिमा ने पिछले साल विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर में पीला तमगा जीता था। दुती ने एशियाई खेल 2018 में 100 और 200 मीटर में रजत पदक जीता था।

Open in App

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती चंद विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों में अव्वल रहने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गई। 23 बरस की दुती ने 11.32 सेकंड का समय निकालकर रेस जीती। चौथी लेन में दौड़ते हुए दुती आठ खिलाड़ियों में पहले नंबर पर रही। स्विटजरलैंड की डेल पोंटे (11.33 सेकंड) दूसरे स्थान पर रही। जर्मनी की लिसा क्वायी ने कांस्य पदक जीता। ओडिशा की दुती वैश्विक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा दास के बाद दूसरी भारतीय एथलीट बन गई। 

हिमा ने पिछले साल विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर में पीला तमगा जीता था। दुती ने एशियाई खेल 2018 में 100 और 200 मीटर में रजत पदक जीता था। वह यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई। उनसे पहले इंदरजीत सिंह ने 2015 में पुरुषों के शाटपुट में स्वर्ण जीता था।

हाल ही में समलैंगिंक रिश्ते में होने की बात कबूल करने वाली दुती ने जीत के बाद कहा ,‘‘ मुझे नीचे गिराने की कोशिश करो लेकिन मैं मजबूती से वापसी करूंगी।’’ उसने कहा, ‘‘इतने सालों की मेहनत और आपके आशीर्वाद से मैंने विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।’’ इससे पहले उसने 11.41 सेकंड का समय निकालकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। दुती को अभी सितंबर अक्तूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करना है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुती को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, ‘‘यूनिवर्सिटी खेलों में 100 मीटर फर्राटा जीतने पर दुती को बधाई। यह भारत का इन खेलों में पहला स्वर्ण है और हम काफी गौरवान्वित हैं। इस प्रदर्शन को ओलंपिक में बरकरार रखें।’’ खेलमंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘मैं बचपन से इन खेलों में स्वर्ण का इंतजार कर रहा हूं। आखिरकार भारत को स्वर्ण पदक मिला। दुती चंद को विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण जीतने पर बधाई।’’

टॅग्स :दुती चंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलओलंपियन दुती चंद का खुलासा- 'स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुई थी रैगिंग, सीनियर मालिश करने के लिए करते थे मजबूर'

अन्य खेलटोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

हॉट व्हील्सभारत की स्टार एथलीट दुती चंद बेच रही हैं अपनी BMW कार, क्या मेंटेनेंस है बड़ा कारण?

अन्य खेलओडिशा सरकार ने कहा, 'दुती चंद पर 2015 से खर्च किए 4.09 करोड़ रुपये', धाविका ने किया इनकार

एथलेटिक्सअपनी BMW कार बेचने को मजबूर स्टार एथलीट दुती चंद, कोरोना के चलते करना पड़ रहा आर्थिक संकट का सामना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!