टोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

By विनीत कुमार | Published: August 2, 2021 08:20 AM2021-08-02T08:20:29+5:302021-08-02T08:43:51+5:30

दुती चंद टोक्यो ओलंपिक की 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी हैं और उनसे इस स्पर्धा में मेडल आने की उम्मीद टूट गई है।

Tokyo Olympics 2020 Dutee Chand fails to qualify for 200m semifinal | टोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

दुती चंद 200 मीटर के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं (फोटो- ट्विटर)

Highlightsदुती चंद टोक्यो ओलंपिक में 200 मीटर रेस में सातवें स्थान पर रहीं।दुती ने हालांकि सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 23.85 सेकेंड में रेस पूरी की।दुती इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में नाकाम रही थीं

टोक्यो: भारत की स्टार महिला धावक दुती चंद को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में निराशा हाथ लगी है। वे स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।

स्पर्धा में ओलंपिक स्टेडियम- ट्रैक 2 पर हीट-4 में दौड़ते हुए दुती चंद 7वें स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकीं। हालांकि ये उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और उन्होंने 23.85 सेकेंड का समय निकाला। हालांकि, अगले दौर में जाने के लिए ये नाकाफी रहा।

इस हीट में क्रिस्टिन मबोमा शीर्ष पर रहीं। उन्होंने 22.11 के समय के साछ नामिबिया का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, अमेरिका की गैब्रिएले थॉमस 22.20 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। नियमों के अनुसार हर हीट में शीर्ष तीन पर रहने वाले एथलीट सेमीफाइनल में पहुंचते हैं। वहीं, अगले तीन भी अंतिम चार में पहुंचते हैं। दुती का सर्वश्रेष्ठ समय 23 सेकेंड का है। वह 41 प्रतिभागियों के बीच कुल 38वें स्थान पर रही।

100 मीटर रेस में आगे नहीं जा सकी थीं दुती चंद

इससे पहले शुक्रवार को भी दुती चंद टोक्यो ओलंपिक के 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में नाकाम रही थीं। इस स्पर्धा में हीट-5 में दौड़ते हुए वे 11.54 सेकेंड के समय के साछ 7वें स्थान पर रही थीं।

बहरहाल, 100 मीटर रेस में जमैका की इलेन थॉम्पसन-हेरा ने अमेरिका की फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर की 33 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शनिवार को लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 10.61 सेकंड का समय लिया जो ग्रिफिथ जॉयनर के 1988 सियोल ओलंपिक (1988) में बनाये 10.62 सेकंड के रिकॉर्ड से बेहतर है। 

जमैका के दबदबे वाले में इस स्पर्धा में थॉम्पसन-हेरा ने अपनी हमवतन प्रतिद्वंद्वी  शेली-एन फ्रेजर-प्राइस को 0.13 सेकंड से अंतर से पछाड़ा। उनके देश की ही शेरिका जैक्सन ने 10.76 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। 

Web Title: Tokyo Olympics 2020 Dutee Chand fails to qualify for 200m semifinal

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे