लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: हेवीवेट बॉक्सर सतीश कुमार ने किया क्वालीफाई, कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं

By भाषा | Updated: March 9, 2020 19:04 IST

सतीश कुमार 2014 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक, 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2015 व 2019 में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।

Open in App

ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हेवीवेट (+91 किग्रा) मुक्केबाज सतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि उनके पास इस खुशी को बयां करने के लिये शब्द नहीं हैं। 

सतीश कुमार 2014 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक, 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2015 व 2019 में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। उन्होंने जोर्डन के अम्मान में रविवार की रात को एशिया/ओसनिया क्वालीफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहली बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। 

कुमार ने कहा, ‘‘यह मेरे पहले ओलंपिक खेल होंगे, मेरे पास खुशी बयां करने के लिये शब्द नहीं हैं। मैं ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय सुपर हेवीवेट मुक्केबाज हूं। यह शानदार चीज है। पिछले दो वर्षों से भाग्य मेरे साथ है। मैंने जो कुछ हासिल किया है, उसमें भाग्य ने काफी अहम भूमिका अदा की है।’’ 

कुमार ने 2010 से अपना मुक्केबाजी करियर शुरू किया और अब तक पांच राष्ट्रीय खिताब हासिल कर चुके हैं। उन्होंने मुकाबले के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘कुछ रणनीति ऐसी होती हैं जिसे किसी को बताया नहीं जा सकता। यह बहुत खास है। मैं यही कह सकता हूं कि मैंने काफी कड़ी मेहनत की।’’

 

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजीइंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!